Skip to main content

‘बोलना ही है’


रवीश कुमार की यह किताब ‘बोलना ही है’ इस बात की पड़ताल करती है कि भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किस-किस रूप में बाधित हुई है, परस्पर सम्वाद और सार्थक बहस की गुंजाइश कैसे कम हुई है और इससे देश में नफ़रत और असहिष्णुता को कैसे बढ़ावा मिला है। कैसे जनता के चुने हुए प्रतिनिधि, मीडिया और अन्य संस्थान एक मजबूत लोकतंत्र के रूप में हमें विफल कर रहे हैं। इन स्थितियों से उबरने की राह खोजती यह किताब हमारे वर्तमान समय का वह दस्तावेज है जो स्वस्थ लोकतंत्र के हर हिमायती के लिए संग्रहणीय है.¶ ¶ हिंदी में आने से पहले ही यह किताब अंग्रेजी, मराठी और कन्नड़ में प्रकाशित हो चुकी है राजकमल प्रकाशन समुह की अनुमति से यह पुस्तक का अंश प्रकाशित किया गया है.

जब भी कोई मुझे कहता है कि आपको बोलने से डर नहीं लगता, मेरे भीतर डर पसर जाता है। मैं अपने बचपन के उस रवीश के पास चला जाता हूं जो शाम के वक्त बेल के पेड़ के नीचे से गुज़रते वक्त हनुमान चालीसा रटने लगता था। जय बजरंग बली बोलने लगता था। किसी से सुना था कि बेल के पेड़ पर भूत होते हैं। पीछे से पकड़ लेते हैं। रास्ते में जब कोई नहीं होता था तो मैं चप्पल हाथ में लेकर दौड़ने लगता था। यही हाल सिनेमा हॉल में होता था। सिनेमा हॉल की बत्ती बुझते ही घबरा उठता था और मारधाड़ का सीन आने पर अपनी आंखें बंद कर लेता था। आजतक किसी भी फिल्म में बलात्कार का कोई सीन खुली आँखों से नहीं देख सका हूं। मैं इतना डरता हूं। परीक्षा के दिनों में फेल होने का डर मुझे हर दिन मारता था। पढ़ने में साधारण था। साइंस के विषयों पर पकड़ न होने के कारण मार्च और अप्रैल का महीना बहुत उदास कर जाता था। ऐसे ही डर के एक क्षण में मेरे पिताजी ने मुझसे कह दिया--"साल भर धीरे धीरे भी पढ़ो तो परीक्षा के दिनों में पढ़ने की ज़रूरत नहीं रहती। डरने की भी ज़रूरत नहीं होती।" बहुत दिनों तक ये बात याद रही। दिल्ली आकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान मैंने इस डर को जीत लिया। गर्मी की छुट्टियों में जब सारे मित्र पटना चले जाते थे तब मैं लाइब्रेरी में बैठकर अपने डर पर काम कर रहा होता था। बीए की परीक्षाओं से मुझे दोस्ती हो गई। उससे पहले की यह बात है. बोर्ड परीक्षा के दौरान गणित की परीक्षा के लिए घर से निकल रहा था। उस वक्त इतना रोया कि बाबूजी को साथ जाना पड़ा। दरवाजे पर बाल्टी में पानी भर कर उसमें गुलाब रख दिया गया था। जैसे किसी लड़की की विदाई के वक्त रखा जाता है। मैं घर से निकल ही नहीं रहा था। मुझे नहीं पता, उस दिन बाबूजी क्यों साथ गए। वैसे उन्होंने कभी इस बात से मतलब ही नहीं रखा कि मैं किस क्लास में पढ़ता हूं, किस विषय में कमज़ोर हूं, किसमें अच्छा हूं। उस दिन उनका साथ जाना मुझे याद रहा। सेंट ज़ेवियर स्कूल के बाहर उनका साथ छूट रहा था। जी में आया कि एक बार और लिपट कर रो लूं। रास्ते भर समझाते रहे कि इतना क्यों डरते हो। घबराना नहीं चाहिए। उन्हें नहीं पता था कि डर का कारण वही थे। फेल होने पर जीवन से नहीं, उनके ही गुस्से से डर लगता था।

मेरी मां किसी भी परिस्थिति में नहीं घबराती हैं। समभाव में रहती हैं। अक्सर हंसते हुए नॉयना से कह देती हैं कि पहले ही रोने लगता है। परीक्षा के नाम से डर जाता था। ये वही नॉयना हैं, जिनके कारण मैं जीवन के बाकी हिस्सों में डर से आज़ाद होना सीखने लगा। वो कहानी फिर कभी।

Review

“यह पुस्तक साहसी और आज के लिए बेहद प्रासंगिक है। हर भारतीय को पढ़नी चाहिए।”

-नयनतारा सहगल

“रवीश कुमार किताब के हर पन्ने पर हमें उन ख़तरों से आगाह करते हैं, जिनसे आजकल हम घिरे हुए हैं। वे एक सीधा-सादा सवाल करते हैं-क्या आपको फेक न्यूज़ दिखाने के आरोपों का ख़तरा उठाते हुए सच को सामने लाना चाहिए या सत्ता का 'चीयरलीडर' बनकर उसकी वाहवाही बटोरने में लगे रहना चाहिए? अपने सवाल के जवाब में रवीश, समझौते की मिलावट से दूर, पहले सवाल के साथ खड़े दिखाई देते हैं... [यह किताब] हमारे दौर का आईना है।”

-अनुराधा रमण, द हिंदू

“रवीश का भारत सुन्दर नहीं है, जो भारत हमें यहाँ दिखता है वह एक निर्दयी और भयभीत

नागरिकता का देश है और यही वजह है कि एक जुनूनी की तरह, रवीश एक बेहतर दनिया तलाश करने की बात करते हैं : एक ऐसी दुनिया, एक ऐसा देश जो नफ़रत और हिंसा से मुक्त हो... बोलना ही है ईमानदारी, उत्साह और उम्मीद से भरी हुई किताब है। यह हमारे भीतर एक हलचल पैदा करती है, आशा है कि आगे जाकर यह किताब एक सार्थक बहस का रास्ता खोलेगी।”

गीता सेशु, बिबलिओ


Comments

Popular posts from this blog

विश्व बैंक की चोंकाने वाली रिपोर्ट , होशंगाबाद के स्पष्ट परिपेछ पर ।

32 सालों में क्या दिखेगा परिवर्तन? जलवायु परिवर्तन से भारत के जीवन स्तर में तेजी से गिरावट दर्ज हो रही है। इसी सन्दर्भ में विश्व बैंक की एक रिपोर्ट यह बताती है कि समूचे दक्षिण एशिया और भारत के मध्य,उत्तर, और उत्तर पश्चिम राज्यो पर जीवन स्तर और सामाजिक, आर्थिक, रूप से क्षति पहुच सकती है। इसकी चपेट में आने वाले दस सबसे प्रभावित जिलो में महाराष्ट्र के 7, छत्तीसगढ़ के 2, मध्यप्रदेश का होशंगाबाद होगा । यह सभी जिले अगले 32 सालो में देश के सबसे गर्म स्थान होंगे। विश्व बैंक ने भारत सहित दक्षिण एशिया के देशों को इसे लेकर उस समय सतर्क किया है, जब अकेले भारत के तापमान में सालाना डेढ़ से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो रही है। आर्थिक हानि की दृष्टि से । विश्व बैंक के मुताबिक वर्ष 2050 तक यह गिरावट अधिकतम 10 फीसद तक हो सकती है। इसकी चपेट में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे कृषि आधारित अर्थव्यवस्था वाले राज्य होंगे। इसके चलते कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ का कहर होगा, जिससे जनजीवन के प्रभावित होने की आशंका है। इस बदलाव का असर भारत की जीडीपी पर पड़ेगा , जिसमें औसतन ...

सावरकर और महात्मा गांधी

सावरकर और महात्मा गांधी विनायक सावरकर जिन पर भी गीता और महाभारत की उनकी ‘युद्धवादी’ समझ ही हावी रही. 1909 में ही जब मदनलाल ढींगरा ने लंदन में कर्नज वॉयली की सरेआम गोली मारकर हत्या की थी, तो इसके पीछे दोनों छोटे सावरकर-बंधुओं की प्रेरणा तय मानी जा रही थी. सावरकर ने इस हत्या के बाद भी ढींगरा के समर्थन में व्यापक राजनीतिक गोलबंदी भी की थी. जबकि गांधी ने उस समय कड़े शब्दों में लिखा था कि दंड ढींगरा को नहीं बल्कि उसे सिखानेवाले को दिया जाना चाहिए. गांधी के शब्द थे – ‘(हत्यारे) की सफाई निकम्मी है. यह काम हमारे विचार से कायरता का है. फिर भी उसके ऊपर तो दया ही आती है. उसने निकम्मा साहित्य ऊपर-ऊपर से पढ़कर यह काम किया है. उसने अपने बचाव का बयान भी रट रखा था, ऐसा जान पड़ता है. दंड तो उसको सिखाने वाले को देना चाहिए. मैं उसको निर्दोष मानता हूं. हत्या नशे में किया गया कार्य है. नशा केवल शराब या भांग का ही नहीं होता, किसी पागलपन भरे विचार का भी हो सकता है.’ सावरकर और महात्मा गांधी अब यह स्पष्ट नहीं है कि गांधी ने ढींगरा को सिखानेवाले के रूप में सावरकर-बंधुओं की पहचान की थी या नहीं. क्...